सेक्टर-109 में पहली बार हुआ दुर्गा पूजा उत्सव

नवभारतटाइम्स.कॉम•
grand durga puja festival organized for the first time in sector 109 immersion in a devotional atmosphere
n NBT न्यूज, गुड़गांव: सेक्टर-109 में राइज एंड शाइन-109 की ओर से बुधवार को पहली बार दुर्गा पूजा उत्सव मनाया गया। ब्रिस्क लुम्बिनी सोसायटी के क्लब हाउस में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान आसपास की कई सोसायटियों से लोग मां के दर्शन करने पहुंचे। कार्यक्रम में डांडिया, धुनुची नृत्य, भजन-कीर्तन, मेला और तंबोला जैसे आयोजन हुए। लोगों ने इनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भक्तिमय माहौल रहा। उत्सव के जरिए अलग-अलग सोसायटियों के लोगों को एक साथ त्योहार मनाने का मौका मिला। कार्यक्रम के अंत में मिट्टी से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा का पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विसर्जन किया गया।

रेकमेंडेड खबरें