काव्या चित्रांश रहीं अव्वल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
काव्या चित्रांश रहीं अव्वल
n NBT न्यूज, लखनऊ: उन्नाव स्थित ट्रांस गंगा सिटी में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य रोड साइकलिंग ट्रायल में लखनऊ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 18 अक्टूबर को हुए राज्य स्तरीय ट्रायल में लखनऊ के पांच साइकलिस्टों ने विभिन्न आयु वर्गों में शीर्ष तीन में स्थान बनाकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की यूपी टीम के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।

ट्रायल में चमके शहर के साइकलिस्ट: ट्रायल के यूथ बालिका वर्ग में काव्या चित्रांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि इसी वर्ग में प्रकृति राठौर तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में देव मिश्रा और महिला वर्ग में कुसुमलता राठौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सब-जूनियर बालक वर्ग में लामार्टिनियर बॉयज कॉलेज के छात्र प्रसिद्ध राघव अवस्थी तीसरे स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश साइकलिंग असोसिएशन की देखरेख में आयोजित इस ट्रायल के आधार पर राष्ट्रीय रोड साइकलिंग चैंपियनशिप की टीम चुनी जाएगी। असोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से गाइडलाइन मिलने के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें