दिखेगा सिनेमा, एआई और एनीमेशन का संगम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
lucknow film festival season 4 and imaginarium 2026 to be held on october 23 24 in lucknow
n NBT न्यूज,लखनऊ: नवाबों के शहर में सिनेमा, आधुनिक तकनीक और वैश्विक रचनात्मकता का महाकुंभ सजने जा रहा है। अमरेन फाउंडेशन और ' लखनऊ फिल्म फोरम ' की ओर से ' लखनऊ फिल्म फेस्टिवल (सीज़न 4)' तथा ' इमैजिनेरियम 2026 ' का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर को गोमती नगर स्थित SRS सिनेमा (द सिटी मॉल) में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव की थीम 'फ्रेमिंग ह्यूमैनिटी: खामोशी और अराजकता के बीच जन्म लेती हैं कहानियां' रखी गई है। बुधवार को 'लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट' में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महोत्सव निदेशक रेणुका टंडन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों की तुलना में इस बार फेस्टिवल का दायरा काफी व्यापक हुआ है। इसमें लगभग 48 देशों की 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्में, ट्रेलर्स व ब्रोशर के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचेंगी।

रेकमेंडेड खबरें