Prashant Veers All round Performance Leads Up To Innings And 63 run Victory Over Andhra Securing First Win In Colonel Ck Nayudu Trophy
यूपी की पहली जीत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ
इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर कर्नल सीके नायडू ट्रोफी में यूपी ने आंध्र को एक इनिंग और 63 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के साथ यूपी ने पूरे 7 अंक हासिल किए। मुकाबले में सात विकेट लेने के अलावा फिफ्टी जड़ने वाले प्रशांत वीर टीम की जीत के मुख्य नायक रहे।इससे पहले विप्रज निगम की घातक गेंदबाजी (47/4) के सामने आंध्र की पहली पारी 181 रन पर सिमट गई थी। जवाब में यूपी ने अपनी पहली पारी में 380 रन बनाकर 181 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। यूपी के लिए ओपनर आदर्श सिंह ने बेहतरीन 184 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा काव्य तेवतिया ने 57 रन और प्रशांत वीर ने 51 रन का योगदान दिया। बढ़त का पीछा करने उतरी आंध्र की दूसरी इनिंग की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के शुरुआती बल्लेबाज टीवी साई सरवन (1) और एम. अभिनव (2) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद 54 रन बनाकर खेल रहे ओपनर हनीश रेड्डी को प्रशांत वीर ने आउट कर आंध्र को बड़ा झटका दिया। इसके बाद मध्य क्रम से लेकर निचले क्रम तक आंध्र का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर नहीं टिक सका और पूरी टीम 32.5 ओवर में महज 136 रन पर ढेर हो गई। यूपी के प्रशांत वीर ने 23 रन देकर 7 विकेट झटके, जबकि विप्रज निगम को दो सफलताएं मिलीं।