सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को बदली गईं जिम्मेदारियां

नवभारतटाइम्स.कॉम•
major administrative reshuffle in gurugram municipal corporation responsibilities changed to improve sanitation system
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और स्वच्छता एवं इंजीनियरिंग कार्यों से संबंधित वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को निर्धारित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया है। निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बुधवार को आदेश जारी कर संबंधित अतिरिक्त आयुक्त-कम-हेड ऑफ क्लस्टर को इन कार्यों से जुड़ी वित्तीय शक्तियां प्रदान की हैं।
इस निर्णय के तहत जोन के जॉइंट कमिश्नर अब स्वच्छता और इंजीनियरिंग कार्यों के प्रस्ताव, बिल और संबंधित रिकॉर्ड आवश्यक अनुमोदन के लिए संबंधित अडिशनल कमिश्नर-कम-हेड ऑफ क्लस्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

वित्तीय लेनदेन से जुड़े बिलों को नहीं दें सकेंगे मंजूरी

निगम कमिश्नर की तरफ से जारी किए गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी जोन के जॉइंट कमिश्नर अब संबंधित कार्यों के लिए पहले प्राप्त वित्तीय शक्तियों का प्रयोग नहीं करेंगे और इनसे जुड़े बिलों को मंजूरी नहीं देंगे। हालांकि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में स्वच्छता, कराधान, प्रवर्तन और उन्हें सौंपे गए अन्य दायित्वों की निगरानी और पर्यवेक्षण पहले की तरह जारी रखेंगे।

रेकमेंडेड खबरें