उद्देश्य न भूले संगठन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
oics failure organization under pakistans influence deviated from objectives
यह पत्र 20 अक्टूबर के संपादकीय ‘ OIC की नाकामी ’ से संबंधित है। मेरा मानना है कि इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) अपने मूल उद्देश्यों से भटक गया है। यह संगठन मुस्लिम देशों के हितों की रक्षा और उनके बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बनाया गया था, लेकिन आज इसकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसा लगता है कि संगठन पाकिस्तान के प्रभाव में आकर रह गया है और पाकिस्तान अपने राजनीतिक हितों के लिए इस मंच का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसा ही रहा, तो संगठन की विश्वसनीयता खतरे में पड़ सकती है। OIC को किसी एक देश के राजनीतिक अजेंडे का साधन बनने के बजाय अपने सभी सदस्य देशों के हितों और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

वारिस अली खान, ईमेल से

रेकमेंडेड खबरें