Sindoor Khela After Mother Durgas Idols Immersion Durga Puja Festival Concludes
सिंदूर खेला के बाद मां को दी विदाई, प्रतिमाओं का विसर्जन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
शहर में बुधवार को दशमी के अवसर पर दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हुआ। शहर के सेक्टर-14, सेक्टर-15 पार्ट दो, सेक्टर-46, सेक्टर-108 के बाबूपुर और सुशांत लोक स्थित पूजा पंडालों में सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया।सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित सामुदायिक भवन में पूर्वपल्ली दुर्गोत्सव और सेक्टर-46 में सहस्राब्दी दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित उत्सव में सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर परंपरा निभाई। इसी तरह सेक्टर-108 के बाबूपुर स्थित सृष्टि संग शारदोत्सव, सुशांत लोक स्थित सामुदायिक भवन और सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक भवन में ऐक्यतन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भी सिंदूर खेला की रस्म के साथ उत्सव की विदाई की परंपराएं पूरी की गई। सिंदूर खेला की रस्म पूरी होने के बाद पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इसके साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया। बंगाली परंपरा में सिंदूर खेला दशमी के दिन होने वाली प्रमुख रस्म है, जिसके बाद मां दुर्गा को अगले साल फिर आने की कामना के साथ विदाई दी जाती है।