एजेंसियों ने अथॉरिटी को दिए 34 कियॉस्क चलाने के सुझाव

नवभारतटाइम्स.कॉम
एजेंसियों ने अथॉरिटी को दिए 34 कियॉस्क चलाने के सुझाव
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : प्राधिकरण ने सेक्टर-38ए और सेक्टर-18 में तैयार किए गए कुल 34 कियॉस्क के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से 19 कियॉस्क सेक्टर-38ए में जीआईपी मॉल के पास और 15 सेक्टर-18 में बने हैं। इनके संचालन के लिए अथॉरिटी के पास कई एजेंसियों के सुझाव आए हैं।

उन्हीं के आधार पर जल्द इनका संचालन शुरू कराने की तैयारी है। प्राधिकरण की योजना इन स्ट्रीट मार्केट को इंदौर के चर्चित 56 मार्केट की तर्ज पर विकसित करने की है। सेक्टर-38ए में 11 कियॉस्क खाने-पीने और आठ गैर-खाद्य गतिविधियों के लिए रखे गए हैं। सेक्टर-18 में तीन कियॉस्क फूड और 12 गैर-खाद्य कारोबार के लिए प्रस्तावित हैं। करीब एक साल से तैयार पड़े इन कियॉस्क का संचालन नहीं होने से बार-बार सवाल उठ रहे थे। अब अथॉरिटी इसे लेकर गंभीर हुई है और संचालन का रास्ता निकालने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें