निजी स्कूलों को एक्सटेंशन, बोर्ड परीक्षा संकट टला

नवभारतटाइम्स.कॉम
big relief for private schools in haryana extension till 2026 27 board exam crisis averted
n NBT न्यूज, चंडीगढ़: हरियाणा के लंबे समय से अस्थायी मान्यता पर चल रहे निजी स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक्सटेंशन मिल गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। इससे इन स्कूलों में पढ़ रहे नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बोर्ड एनरोलमेंट को लेकर बनी स्थिति साफ हो गई है।

एक्सटेंशन नहीं मिलने के कारण ये स्कूल बोर्ड संबद्धता की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे और विद्यार्थियों के एनरोलमेंट फॉर्म नहीं भरे जा सके थे। अब स्कूल बोर्ड संबद्धता के लिए आवेदन कर सकेंगे और विद्यार्थियों के फॉर्म जमा कराने का रास्ता खुलेगा। प्राइवेट स्कूल संघ ने फैसले का स्वागत किया है। संघ ने स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

रेकमेंडेड खबरें