बेकाबू थार ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida uncontrolled thar claims life of scooty rider husband wife injured
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार शाम तेज रफ्तार थार की टक्कर से स्कूटी सवार शख्स की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसा बिसरख इटैड़ा गोल चक्कर के पास हुआ। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद थार सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को स्कूटी पर चिपियाना निवासी करीब 40 वर्षीय नीरज और उनकी पत्नी कहीं जा रहे थे। तभी बेकाबू थार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। उनकी पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद थार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है।

रेकमेंडेड खबरें