सेक्टरों की बाउंड्रीवॉल बनेगीसड़कों की हालत भी सुधरेगी

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida west sector security and road conditions to improve 275 crore to be spent on boundary wall and resurfacing
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो वेस्ट

सेक्टरों की सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने प्रयास तेज कर दिए हैं। सेक्टर-3 की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर की आंतरिक सड़कों की रीसर्फेसिंग कराई जाएगी। इसकी मांग काफी दिनों से की जा रही थी। अथॉरिटी दोनों कामों पर करीब पौने तीन करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा सेक्टर-1, नॉलेज पार्क-5 और ईकोटेक-6 में जो नाले खुले हैं, उन्हें ढका जाएगा। इनके खुला होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। सेक्टर-1 और नॉलेज पार्क- 5 के बीच 80 मीटर चौड़ी रोड के किनारे नाला खुला है, उसे ढका जाएगा। इन कामों पर करीब साढे़ तीन करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि इन कामों के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें