गार्ड पर कंपनी से 13 लाख रुपये का मेटल चुराने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
guard accused of stealing 13 lakh worth of metal from company police register case
nNBT रिपोर्ट, मानेसर: आईएमटी मानेसर की एक कंपनी के सिक्यॉरिटी गार्ड पर करीब एक टन से ज्यादा मेटल इंगट और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगा है। कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। मैनेजर की शिकायत पर सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि 16 सितंबर की रात करीब सवा 4 बजे सिक्यॉरिटी गार्ड विनय 10 मेटल इंगट बाहर ले जाते हुए पकड़ा गया। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरोप है कि गार्ड ने पुलिस के सामने भी कंपनी से धातु व अन्य सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने की बात कही।

रेकमेंडेड खबरें