Naib Tehsildars Car Window Smashed Laptop And Important Documents Stolen Outside Sapphire Mall
नायब तहसीलदार की कार का शीशा तोड़कर चुराया लैपटॉप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: खेड़कीदौला थाना एरिया में सफायर मॉल के बाहर खड़ी नायब तहसीलदार की कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप और महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार, हरसरू तहसील में नायब तहसीलदार ओमबीर ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब सवा 8 बजे वह खाना खाने के लिए सेक्टर-90 स्थित सफायर मॉल गए थे। उन्होंने अपनी कार को मॉल के बाहर एंट्री गेट के पास पार्किंग एरिया में खड़ा किया था। करीब सवा 11 बजे खाना खाने के बाद जब वह वापस पहुंचे तो पीछे वाले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि अंदर रखा लैपटॉप और उनका बैग गायब था।