Not Military Action Resolve West Asia And Ukraine Conflicts Through Dialogue
सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत ज़रूरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
21 सितंबर का संपादकीय 'US की नाकामी' पढ़ा। पश्चिम एशिया और यूक्रेन में बढ़ता संघर्ष दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सऊदी अरब के तेल और गैस ठिकानों पर हमले की कोशिश से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बढ़ा है। दूसरी ओर, रूस पर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले ने शांति की कोशिशों को झटका दिया है। ऐसे समय में सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाना जरूरी है। सभी पक्षों को तत्काल तनाव कम करने और युद्धविराम की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए।