AAP सरकार ने पंजाब को नशे में धकेला: नायब सैनी

नवभारतटाइम्स.कॉम
punjab pushed into drugs nayab sainis sharp attack on aap government
n NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जनता से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। सैनी ने सोमवार को कहा कि AAP ने पंजाब की जनता से नशा खत्म करने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों की फसल खरीदने और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के बड़े-बड़े वादे किए लेकिन पांच साल बाद भी इन्होंने ये सब नहीं किया। AAP ने महिलाओं, किसानों और गरीबों के साथ धोखा किया है।
मुख्यमंत्री पंजाब के फाजिल्का के सीतो में आयोजित नशा विरोधी यात्रा-नशा मुक्त पंजाब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सैनी ने कहा कि हकीकत ये है कि पंजाब में नशा के साथ कर्ज बढ़ा है। पंजाब CM भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए सैनी ने कहा कि उन्हें नशा-भ्रष्टाचार बढ़ाने का अनुभव हो गया है। युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें संभालना एक चुनौती है। पंजाब में बीजेपी सरकार बनने के बाद युवाओं का भविष्य खराब करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें