बाइक के पिछले पहिए में फंसा दुपट्टा, महिला की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
woman dies painfully after dupatta gets caught in bike wheel investigation underway
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-86 : सती चौक के पास चलती बाइक के पिछले पहिए में दुपट्टा फंसने से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 10 सितंबर को हुआ था। महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार महिला की पहचान रितू रानी के रूप में हुई है। वह खेड़की माजरा गांव की रहने वाली थीं।

रितू अपने पति को इलाज के लिए गुड़गांव के अस्पताल लेकर गई थी। इसके बाद वह रेपिडो बाइक पर खेड़की माजरा लौट रहीं थी। सेक्टर-86 पर सती चौक के पास उनका दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया और वे बाइक से नीचे गिर गईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बाइक चालक की भूमिका क्या थी।

रेकमेंडेड खबरें