Gurugram Swimmers Dominate State Swimming Championship Clinch 27 Medals
स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में ज़िले के तैराकों ने जीते 27 पदक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
बहादुरगढ़ में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में गुड़गांव के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य सहित 27 मेडल जीते। रिले में भी गुड़गांव के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।अंडर-19 वर्ग में आर्यमन सूरी ने 200 मीटर और 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक भी हासिल किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल में सिद्धार्थ गुलाटी ने गोल्ड और यथार्थ ठाकरान ने सिल्वर जीता। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सौभाग्य कश्यप दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 में अनंत गुलिया ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में 30.79 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण, शुभम सिहाग ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 में विवान कीथ सतीजा ने गोल्ड, पूरव डबास ने 200 और 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत, क्रिशांग सिरोही ने कांस्य जीता। अंडर-14 और अंडर-19 की 4x100 मीटर फ्री स्टाइल टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 टीम ने रजत और अंडर-19 टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी जगदीश अहलावत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।