September Temperature Crosses 36 Degrees People Suffering From Heat
‘सितमगर’ सितंबर...36 पार पहुंचा पारा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव
सितंबर के आखिरी दिनों में भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। बुधवार को तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस समय सितंबर में सामान्य अधिकतम तापमान करीब 33.5 से 34.7 डिग्री सेल्सियस रहता है।ऐसे में सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक तापमान और लगातार निकल रही तेज धूप ने परेशानी बढ़ा दी। हालांकि न्यूनतम तापमान में कुछ कमी आई है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी से राहत नहीं मिल रही। घरों और दफ्तरों में लोग एसी-कूलर अभी तक बंद नहीं हुए हैं।
25 से 27 के बीच बारिश की संभावना : बुधवार को घर से बाहर निकले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढकते नजर आए। गर्मी से बचने के लिए कई लोग ठंडे पानी और आइसक्रीम का सहारा लेते दिखे। मौसम वैज्ञानिक डॉ.शिवेंद्र के अनुसार, बादल नहीं होने और लगातार धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ जाता है। सितंबर में इस बार कम बारिश को लेकर उन्होंने कहा कि पहले से ही कम बारिश का अनुमान था।