सोहना के सरकारी दफ्तर में हंगामा, कंप्यूटर-प्रिंटर तोड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sohna electricity department ruckus youth creates havoc with son destroys computers printers assaults employees
nNBT न्यूज, सोहना

शहर के बिजली विभाग के दफ्तर में जमकर हंगामा होने के बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। 33 केवी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने बेटे और साथियों के साथ पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद के बाद हंगामा करने लगा। कर्मचारियों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जेई और कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।
बताया जा रहा है कि गांव गांगुली निवासी वीरेंद्र अपने बेटे और कुछ अन्य लोगों के साथ किसी काम को लेकर एसडीओ से मिलने कार्यालय आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कर्मचारियों के अनुसार, बातचीत के दौरान मामला अचानक बिगड़ गया और आरोपी पक्ष ने कथित रूप से कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान कार्यालय में रखे कंप्यूटर को तोड़ दिया गया। इसके साथ ही कंप्यूटर से जुड़े प्रिंटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि कार्यालय में रखी कुछ फाइलें भी फाड़ दी गईं। अचानक हुए हंगामे से कर्मचारियों में रोष का माहौल बन गया।

रेकमेंडेड खबरें