चीन ने फिलीपींस के राजदूत को तलब किया, रनआईच्याओ रीफ पर उत्तेजक कार्रवाई का आरोप
चीन ने फिलीपींस के राजदूत को तलब किया, रनआईच्याओ रीफ पर उत्तेजक कार्रवाई का आरोप
NewsPoint•
बीजिंग, 21 जुलाई. चीन ने फिलीपींस के राजदूत को तलब कर रनआईच्याओ रीफ पर फिलीपींस की "उत्तेजक कार्रवाई" पर कड़ा विरोध जताया है. चीन का आरोप है कि फिलीपींस के युद्धपोत से निकली नावों ने चीनी तटरक्षक बल के कर्मियों पर हमला किया, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई. चीन ने फिलीपींस से ऐसी कार्रवाइयां बंद करने की मांग की है और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए कदम उठाने की चेतावनी दी है. वहीं, चीनी तटरक्षक बल ने मानवीय आधार पर फिलीपींस के घायलों को निकालने की इजाजत देने की बात कही है.
चीन के विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागर मामला विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को चीन में फिलीपींस के राजदूत को बुलाया. उन्होंने फिलीपींस की रनआईच्याओ रीफ पर की गई कार्रवाई को "उत्तेजक" बताया. अधिकारी ने कहा कि फिलीपींस ने चीनी तटरक्षक बल के कानून प्रवर्तन कर्मियों पर हमला किया. चीन इस बात का कड़ा विरोध करता है.अधिकारी ने स्पष्ट किया कि रनआईच्याओ रीफ चीन के नानशा द्वीप समूह का हिस्सा है और चीन की ज़मीन का एक अंग है. इस रीफ के आसपास समुद्री इलाकों में चीनी तटरक्षक बल की कार्रवाई पूरी तरह से उचित और कानूनी है.
उन्होंने आगे बताया कि फिलीपींस का एक युद्धपोत रनआईच्याओ रीफ पर अवैध रूप से टिका हुआ था. इस युद्धपोत से निकली दो रबर की नावों ने खतरनाक तरीके से चीनी तटरक्षक जहाज के पास आकर टक्कर मारी. फिलीपींस के लोगों ने जानबूझकर चीनी कानून प्रवर्तन कर्मियों को परेशान किया और उन पर हमला किया. इससे चीनी कर्मियों की जान को खतरा पैदा हो गया. चीन का कहना है कि फिलीपींस की यह कार्रवाई बहुत खतरनाक थी.
चीनी अधिकारी ने कहा कि फिलीपींस ने सबसे पहले उकसाने वाली कार्रवाई की. इसके बजाय, उन्होंने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर और झूठी खबरें फैलाकर चीन पर आरोप लगाए. चीन इसका कड़ा विरोध करता है. चीन फिलीपींस से तुरंत ऐसी उकसाने वाली कार्रवाइयां और झूठी खबरें फैलाना बंद करने की मांग करता है. चीन अपनी ज़मीन और समुद्री अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से कदम उठाएगा.
दूसरी ओर, चीनी तटरक्षक बल के प्रवक्ता च्यांग ल्वे ने बताया कि मंगलवार की सुबह, चीन ने मानवीय दृष्टिकोण से फिलीपींस को 'रन-आए च्याओ' के जल क्षेत्र में गैर-कानूनी रूप से फंसे जहाज 57 से घायलों को छोटी नाव के जरिए फिलीपींस कोस्ट गार्ड के जहाज 9702 पर ले जाने की इजाजत दी. चीनी तटरक्षक बल ने फिलीपींस की नावों की जांच-पड़ताल की और पूरी प्रक्रिया पर नज़र रखी.
प्रवक्ता ने आगे कहा कि चीनी तटरक्षक बल, कानून के अनुसार 'रन-आए च्याओ' और उसके आसपास के इलाकों में अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कानून लागू करने की गतिविधियां जारी रखेगा. साथ ही, चीन अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों व हितों की भी सुरक्षा करेगा. (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) – एबीएम/