टाइगर श्रॉफ पर धमकी भरे ऑडियो क्लिप की पहचान में मुंबई पुलिस लगा रही है वॉयस बैंक की मदद

NewsPoint•
Navbharat Times
मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ को मिली धमकी के मामले की जांच अब गंभीर मोड़ ले चुकी है। मुंबई पुलिस धमकी भरे ऑडियो क्लिप की आवाज पहचानने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पुलिस पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के पास मौजूद ‘वॉयस बैंक’ से इस आवाज का मिलान करने की योजना बना रही है। इन वॉयस बैंक में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की आवाज़ के नमूने मौजूद हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वायरल ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है, वह किसकी है और क्या यह किसी गैंग से जुड़ी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस जांच में अनिल पंडित की आवाज से संबंधित कथित ऑडियो क्लिप का भी समावेश है। यह ऑडियो क्लिप तब सामने आई थी जब टाइगर श्रॉफ को धमकी दी गई थी। हालांकि, इस ऑडियो की प्रामाणिकता की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में, पुलिस अब यह भी पता लगाएगी कि ऑडियो में सुनाई देने वाला व्यक्ति वास्तव में कौन है। सूत्रों का कहना है कि धमकी भरे ऑडियो की जांच में सबसे बड़ी चुनौती आवाज की पहचान करना है। अक्सर विभिन्न मामलों में अलग-अलग नाम और आवाज़ों के जरिए धमकियां दी जाती रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस के पास बिश्नोई गैंग के संदिग्ध सदस्यों के 200 से ज्यादा ऑडियो नमूने का डेटाबेस है। पंजाब और राजस्थान पुलिस के पास भी ऐसे वॉयस बैंक हैं। इन रिकॉर्डिंग की मदद से संदिग्ध आवाज की पहचान की जा सकती है। इससे जांच एजेंसियों को यह जानने में मदद मिलेगी कि धमकी भरे ऑडियो का किसी पुराने मामले से संबंध है या नहीं।

इससे पहले, सलमान खान, आमिर खान, रोहित शेट्टी और बाबा सिद्दीकी जैसी हस्तियों को मिली धमकियों से जुड़े ऑडियो क्लिप की जांच में भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई गई थी। पुलिस इस बार भी तरीके को अपनाएंगी। धमाकों के मामले में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह जांच बेहद महत्वपूर्ण है। --आईएएनएस पीके/पीएम

रेकमेंडेड खबरें