जेसीबी पर चढ़ महिला ने किया अतिक्रमण हटाने वालों का विरोध

नवभारत टाइम्स

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में सोमवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का लोगों ने कड़ा विरोध किया। सामान हटा रही जेसीबी पर एक महिला चढ़ गई और हंगामा करने लगी। दुकानदारों ने भी विरोध जताया। समझाने के प्रयास के बाद टीम आधी कार्रवाई कर लौट गई।

woman climbs on jcb and protests against encroachment removal commotion in trans yamuna colony
आगरा: ट्रांस यमुना कॉलोनी में सोमवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ मुहिम का लोगों ने जमकर विरोध किया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी पर चढ़कर एक महिला ने हंगामा किया, जिसके चलते आधी कार्रवाई कर टीम को वापस लौटना पड़ा।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम की टीम ट्रांस यमुना कॉलोनी पहुंची थी। टीम का मकसद घरों के बाहर बनी दुकानों और फुटपाथ पर रखे सामान को हटाना था। जैसे ही जेसीबी से सामान हटाना शुरू हुआ, दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बीच, एक दुकानदार का सामान उठाते समय एक महिला और उसके पति जेसीबी पर चढ़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। टीम ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार, नगर निगम की टीम को आधी कार्रवाई करके ही वापस लौटना पड़ा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

रेकमेंडेड खबरें