प्रेस कॉलोनी में लगी आग से तीन दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद की प्रेस कॉलोनी में रविवार सुबह आग लग गई। आग से तीन दुकानें जल गईं। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट को आग का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेस कॉलोनी में लगी आग से तीन दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

थाना सारन क्षेत्र की प्रेस कॉलोनी में रविवार सुबह अचानक आग लगने से तीन दुकानों में भारी नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले एक दुकान में लगी और देखते ही देखते उसने पास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दुकानदार महेंद्र ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आग लगने की सूचना मिली। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालंकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आग लगने का पता चलने पर आसपास के काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।