'कच्चे तेल, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार'

नवभारतटाइम्स.कॉम

सरकार ने बताया कि देश में कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण एलपीजी आयात प्रभावित हुआ है, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य है। किसी भी वितरक के पास सिलिंडर की कमी नहीं है। जग विक्रम नामक जहाज 20400 टन एलपीजी लेकर कांडला बंदरगाह पहुंचा है।

sufficient stock of crude oil petrol diesel lpg supply normal despite west asia war

n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

सरकार ने बुधवार को कहा कि देश में कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार बना हुआ है। पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते LPG आयात पर असर पड़ा है, लेकिन घरेलू LPG सिलिंडर की सप्लाई सामान्य तरीके से की जा रही है। किसी भी डिस्ट्रिब्यूटरशिप पर सिलिंडर की तंगी नहीं है। इस बीच, 11 अप्रैल को होर्मुज के इस पार आने वाला जहाज जग विक्रम बुधवार को गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंच गया। इस पर 20400 टन LPG है।

तेल एवं गैस मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू सिलिंडर की रोजाना की बुकिंग्स 13 मार्च को बढ़कर अधिकतम 89 लाख तक गई थीं, लेकिन 14 अप्रैल को यह 43 लाख पर रहीं। मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि अब यह रोजाना औसतन 55 लाख के स्तर पर आ गई है, जैसा कि युद्ध के पहले का हाल था।