फीस बढ़ोतरी को लेकर पैरंट्स ने स्कूल के बाहर किया हंगामा

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times

n NBT रिपोर्ट, राजेंद्र नगर

डीएवी स्कूल में बुधवार की सुबह पैरंट्स ने मैनेजमेंट के मनमाने रवैये और पैसे वसूलने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल गेट पर 300 से अधिक पैरंट्स पहुंचे और स्कूल के गलत रवैये पर सवाल उठाये। हांलाकि पैरंट्स ने इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट की ओर से गेट बंद रखे जाने और धमकाने के भी आरोप लगाया है। पैरंट्स का कहना है कि स्कूल मनमाने प्राइज, एग्जामिनेशन चार्ज से लेकर कई नियम ऐसे बना रहा है जिससे स्टूडेंट्स को काफी नुकसान पहुंच रहा है। पैरंट्स ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक स्कूल में धरना-प्रदर्शन के बाद प्रिंसिपल ने समस्याओं पर पैरंट्स के साथ बैठक की और उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पैरंट्स का कहना है कि स्कूल परिसर में पहले उन्हें नहीं आने दिया गया लेकिन जब शोर बढ़ा तो प्रिंसिपल ने बैठकर बात करने का निर्णय लिया।

हांलाकि स्कूल मैनेजमेंट मंजीत मलिक से बात की गई तो उनका कहना था कि किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ ये सिर्फ ओरिंएटेशन था जहां पैरंट्स अपनी बात रखने पहुंचे थे। जो भी वीडियो जारी हो रही हैं वे गलत हैं। हांलाकि पैरंट्स और स्कूल मैनेजमेंट के विवाद की वीडियो कई ग्रुपों में चली जिसमें साफ था कि पैरंट्स स्कूल के मनमाने रवैये से परेशान हो चुके हैं।