n NBT रिपोर्ट, नोएडा : शहर में पानी के बकाएदारों के लिए नोएडा अथॉरिटी की 40 प्रतिशत छूट की स्कीम गुरुवार से शुरु नहीं हो पाएगी। बताया जा रहा है कि बोर्ड मीटिंग के मीटिंग ऑफ मिनट्स पर अभी साइन न होने की वजह से आज से यह स्कीम लागू नहीं हो रही है। अब मई के प्रथम सप्ताह से इस स्कीम के लागू होने की संभावना है। पिछले दिनों नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। जिनमें एक अहम फैसला पानी के बकाएदारों के लिए तीन महीने की विशेष छूट की योजना का हुआ था। 16 अप्रैल से यह स्कीम लागू होने की घोषणा हुई थी। इस स्कीम के तहत पहले महीने में आवेदन करने वाले बकाएदारों के 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी।


