बाल संरक्षण आयोग ने जांच के निर्देश दिए

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : डीपीएसजी मेरठ रोड की ओर से स्कूल समय में की वृद्धि को लेकर इंडियन पैरंटस असोसिएशन व अभिभावकों ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग से शिकायत की थी। इस पर आयोग ने जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। आयोग ने जिलाधिकारी को कहा है कि अभिभावकों ने शिकायत की है कि स्कूल में समय में वृद्धि के कारण उनके बच्चों को आने-जाने के समय को मिलाकर 9 से 10 घंटे लग रहे हैं। अतः बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल जांच कराकर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट आयोग को दी जाए।