रोडरेज के बाद बवाल के लिए बुलाए दबंग, किया अधमरा

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर-85 में एक मामूली सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार ने अपने साथियों को बुलाकर कार सवार युवक पर हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

faridabad minor road rage turns bloody goons beat car rider unconscious

NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 स्थित ऑटो स्ट्रीट इलाके में शनिवार को एक मामूली सड़क हादसा देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। बाइक और कार के बीच हल्की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार ने अपने साथियों को बुलाकर कार सवार युवक पर हमला करवा दिया। घटना में युवक को गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर चैन सप्लाई कंपनी के सेल्सवर्कर हैं। हमलावरों जिन गाड़ियों से आए थे उनमें से अधिकांश के नंबर प्लेट तक नहीं थे और उन्होंने मास्क भी पहन रखा था ताकि पहचान छिपाई जा सके।