34 डिग्री तक पहुंचा पारा, पर आज छा सकते हैं बादल

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में रविवार को पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। तापमान में अचानक बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

faridabads mercury crosses 34 degrees clouds may form today will it bring relief from heat

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

रविवार को जिले में मौसम पूरी तरह साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो-तीन दिनों से फरीदाबाद में मौसम साफ बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप के साथ हल्की हवा भी चल रही है। रविवार को भी मौसम का यही रुख देखने को मिला। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बावजूद तापमान में अचानक किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।