सोसायटी के गार्ड को पालतू कुत्ते ने काटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-83 की वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसायटी में एक पालतू कुत्ते ने गार्ड पर हमला कर काट लिया। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निवासियों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। सोसायटी में खतरनाक पालतू कुत्तों के खुले घूमने से लोग भयभीत हैं। किसानों की जमीन के कारण कुत्तों का आना-जाना लगा रहता है।

gurugram society guard bitten by exotic pet dog admitted to hospital

n NBT न्यूज, गुड़गांव

सेक्टर-83 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसायटी के के-ब्लॉक में रविवार को एक पालतू कुत्ते ने एक गार्ड पर हमला कर दिया और काट लिया। घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। निवासियों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोसायटी में खतरनाक पालतू कुत्तों के खुले घूमने से करीब 700 परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। निवासियों का कहना है कि सोसायटी के बीच किसानों की जमीन है, जिस कारण किसानों का आना-जाना है। इन्हीं के पालतू कुत्ते के काटने के कारण सोसायटी का सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह कुत्ता विदेशी नस्ल का था, गनीमत रही की सुरक्षाकर्मी की जान बच गई। आरडब्ल्यूए वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसायटी के ब्लॉक के प्रधान सत्यवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है, कल को निवासी भी शिकार हो सकता है। यह बेहद गंभीर मामला है। हमने इस घटना की शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दे दी है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, फरवरी माह में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जब एक विदेशी नस्ल का पालतू कुत्ता बच्चों के पीछे दौड़ पड़ा था।