Ila.Srivastava
@timesofindia.com
n टीएचए : इंदिरापुरम में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और सोसायटी कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से यूनाइटेड स्पोर्ट्स फेडरेशन एक भव्य बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आयोजन करने जा रहा है। 22–23 मई को होने वाले इस आयोजन में करीब 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता न्याय खंड-1 स्थित सैम बैडमिंटन अकैडमी में आयोजित होगी। यूइनाइटेड स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट आशीष तोमर ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान अकैडमी के 8 कोर्ट्स पर लगातार मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि सोसायटी के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल बढ़ाना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।


