ट्रांसफर-पोस्टिंग: दस SHO का थाना बदला

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 39 थानों में नए एसएचओ नियुक्त किए हैं। बुधवार रात जारी आदेश में दस निरीक्षकों के थाने बदले गए हैं। इनमें कई अनुभवी अधिकारी शामिल हैं जिन्हें दूसरी बार थाने की कमान मिली है। यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

big reshuffle in delhi new shos appointed in 39 police stations 10 shos transferred

Shanker.Singh

@timesofindia.com

n नई दिल्ली: राजधानी के 39 थानों में नए एसएचओ की तैनाती का फरमान बुधवार रात को आ गया, जिसमें तीन मेट्रो पुलिस स्टेशन हैं। इस लिस्ट में दस ऐसे एसएचओ हैं, जिनका थाना बदला गया है। इनमें अधिकतर वो इंस्पेक्टर हैं, जिन्हें तीसरी बार किसी पुलिस स्टेशन की कमान मिलने जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि उन अनुभवी इंस्पेक्टरों को तरजीह दी गई है, जो वाकई थाना संभालने में माहिर रहे हैं। इसलिए दस इंस्पेक्टर लगातार दूसरी बार एसएचओ बने हैं। कुछ ऐसे इंस्पेक्टर फिर एसएचओ बने हैं, जो पहले भी भूमिका बखूबी निभा चुके हैं। जल्द ही इंस्पेक्टरों की एक और लिस्ट आएगी।

हेडक्वॉर्टर से जारी ऑर्डर के मुताबिक, महाबीर सिंह को बाराखंबा रोड से कीर्ति नगर, अरुण कुमार को मधु विहार से शाहदरा, अजय कुमार को प्रगति मैदान मेट्रो से बाबा हरिदास नगर, मुकेश राणा को कृष्णा नगर से मौर्या एनक्लेव, रजनीकांत शर्मा को नॉर्थ एवेन्यू से न्यू अशोक नगर, घनश्याम किशोर को आईपी एस्टेट से विकासपुरी, सत्यवान लठवाल को गीता कॉलोनी से भजनपुरा, अनीश शर्मा को मंडावली से सीआर पार्क, राजेश कुमार को लोधी कॉलोनी से आदर्श नगर और रवींद्र कुमार को आरके पुरम से लोधी कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

लंबे समय तक स्पेशल सेल में रहे शिव कुमार को ईस्ट दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया तो अनुपम भूषण को सुल्तानपुरी का एसएचओ बनाया गया है। शिव कुमार जहां तिलक नगर तो वहीं अनुपम नंद नगरी के एसएचओ रह चुके हैं। सरिता विहार के एसएचओ बनाए गए युद्धवीर सिंह भी शाहदरा थाने की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

लिस्ट में कुछ और नाम हैं, जो पहले थाना संभाल चुके हैं। बहरहाल, सुबोध कुमार को प्रीत विहार, उगेश यादव को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, राजबीर सिंह को घिटोरनी मेट्रो, रवि प्रकाश मीणा को रिठाला मेट्रो थाने की कमान संभालेंगे। जयप्रकाश मीणा खजूरी खास, पूरण चंद्र यादव चाणक्यपुरी, अनिल कुमार मलिक ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, प्रेम कुमार सिंह गीता कॉलोनी, सुबे सिंह बाराखंबा रोड, यशपाल सिंह आरके पुरम, सुनील कुमार द्वारका नॉर्थ, अनिल यादव पश्चिम विहार, राकेश राणा भलस्वा डेरी. सुनील बामनिया मोती नगर, उमेद शर्मा तुगलक रोड, इंद्रजीत पार्लियामेंट स्ट्रीट, प्रहलाद यादव मैदानगढ़ी, राजेश विजयवर्गीय मधु विहार, नरेश कुमार आईपी एस्टेट, विजेंद्र राणा कृष्णा नगर, आशुतोष कुमार बाड़ा हिंदू राव, रमेश कुमार नॉर्थ एवेन्यू, अनिल कुमार मंडावली, दीपक कुमार दरियागंज, महावीर प्रसाद सैनी प्रगति मैदान मेट्रो थाने के एसएचओ बनाए गए हैं।