मामा तो किसी को बड़े बहन-भाई का मिला साथ, और हासिल किया मुकाम

नवभारतटाइम्स.कॉम

सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम आ गए हैं। छात्रों ने कम सुविधाओं के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने परिवार के मुश्किल समय में भी पढ़ाई जारी रखी और अच्छे अंक लाए। दादरी स्थित नवोदय स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

cbse 10th results students achieve grand success even in adverse conditions schools achieve 100 results

n सिद्धार्थ अग्रवाल, ग्रेटर नोएडा

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। ये लाइन उन छात्रों पर सही बैठती है, जिन्होंने कम सुविधाओं के बाद भी सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली दसवीं की दो छात्राओं ने परिवार के बुरे दौर से गुजरने के बाद भी अपनी पढ़ाई को जारी रखा और अच्छे अंक लाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लाई।

केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट रहा अच्छा

दादरी स्थित नवोदय स्कूल में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। 104 छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि, सूरजपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। सेक्टर पी थ्री स्थित पीएम श्री केंद्रीय स्कूल के छात्रों ने भी इतिहास रच दिया है। सभी स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।

गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के स्टूडेंट छाए

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज और सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कासना स्थित सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। कॉलेज की प्रभारी उप प्रधानाचार्य प्रीति फोगाट ने बताया कि दसवीं में करीब 55 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें अधिकतर बच्चे फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं।