LPG सिलिंडर की किल्लत से नहीं मिल रही निजात

नवभारतटाइम्स.कॉम
lpg

nNBT न्यूज़,आरडीसी : जिले में एलपीजी गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। जिले में गैस कंपनियों की कुल 96 एजेंसियां हैं, जिनसे करीब 12 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। वर्तमान में गैस डिलिवरी के करीब 25 दिन बाद ही बुकिंग हो पा रही है। वहीं, बुकिंग के बाद भी सिलिंडर मिलने में एक सप्ताह का समय लग रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि पहले रोजाना तीन से चार गाड़ियों में गैस की सप्लाई मिलती थी, अब केवल एक गाड़ी ही पहुंच रही है। वहीं, जिन लोगों के पास पीएनजी कनेक्शन हैं, वे भी सिलिंडर लेकर ब्लैक कर रहे हैं, जिससे किल्लत और बढ़ रही है। कुल मिलाकर, गैस की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के बीच उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।