n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट
सेक्टर चार स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी परिसर के टावर आई और जे की लिफ्ट के अंदर गंदा पानी भर जाने के कारण लोग परेशान हैं। आरोप है कि बेसमेंट एरिया पूरी तरह तालाब में तब्दील है, जिसके कारण भरा गंदा पानी लिफ्ट के अंदर भर जाता है। जिसका खमियाजा अब निवासी उठाने को मजबूर है।
सोसायटी के निवासी अखिलेश सिंह और दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि सोसायटी में रह रहे परिवारों से एडवांस मेंटिनेंस चार्ज लेने के बाद भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि परिसर में आई और जे टावर में 150 से 200 परिवार रह रहे है। ये दोनों टावर 19 मंजिला बने हुए है। इसमें लोगों की क्षमता के हिसाब से चार लिफ्ट का प्रावधान है, वर्तमान में सिर्फ दो ही लिफ्ट हैं। टावर की एक-एक लिफ्ट में दो दिन से बेसमेंट में भरा गंदा पानी भरा पड़ा है, जिसकी वजह से टावर में रह रहे परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर चितित हैं।





