nNBT न्यूज, लखनऊ : भारत ज्योति उपभोक्ता संरक्षण परिषद की रविवार को गोमती नगर स्थित लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट सभागार में बैठक हुई । इसमें बाजार में व्याप्त उपभोक्ता धोखाधड़ी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में बताया गया कि अक्टूबर में भारत ज्योति अवॉर्ड समारोह होगा। इसके लिए 15 मई तक आवेदंन मांगे गए है। डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने बताया कि दवाओं से लेकर खाद्य तेल तक, हर स्तर पर मिलावट और कम वजन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।





