एक बच्चे ने परिजनों को बताया कि आतिफ बच्चों श्मशान घाट के पास गया था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर आतिफ श्मशान घाट के अंदर जाते दिखाई दिया। अंदर तालाब के किनारे उसकी चप्पल दिखी। इसके बाद घटना का पता चला। रात तक पुलिस जेसीबी, नगरपालिका के कर्मचारी तालाब में रेस्क्यू करते रहे, लेकिन बच्चे के नहीं मिलने पर रात करीब एक बजे रेसक्यू रोक दिया। मामले में नगर पालिका ईओ केके मिश्रा से संपर्क करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।





