नकली इंजेक्शन का सामने आया 'चीन कनेक्शन'

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में नकली मोनजारो इंजेक्शन बनाने का खुलासा हुआ है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने एक सोसायटी में छापा मारा। मुख्य आरोपी अवि शर्मा ने बताया कि वह चीन से रॉ मटीरियल मंगवाता था। इस मटीरियल से वह इटली की दवा कंपनी के इंजेक्शन बनाता था। ये इंजेक्शन ऑनलाइन बेचे जाते थे।

china connection of fake monjaro injections revealed raw material from china medicines made in india

n NBT न्यूज, गुड़गांव : मिलेनियम सिटी की सेक्टर-62 स्थित एक सोसायटी में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की टीम ने शनिवार रात को छापा मारकर नकली एंटी-डायबिटिक मोनजारो इंजेक्शन बनाए जाने का पर्दाफाश किया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। सोमवार को मुख्य आरोपी अवि शर्मा से पूछताछ में सामने आया कि वह नकली मोनजारो इंजेक्शन बनाने के लिए रॉ मटीरियल चीन से मंगवाता था।

आरोपी अवि शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह चीन से मंगाए रॉ मटीरियल से मूलरूप से इटली की दवा निर्माता कंपनी के मोनजारो इंजेक्शन को यहां बनाकर बेचता था। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल वजन घटाने और डायबिटीज के इलाज में किया जाता है। रॉ मटीरियल से तैयार ये नकली इंजेक्शन ऑनलाइन प्लैटफॉर्म इंडिया मार्ट पर बेचे जाते थे। शनिवार को मिली सूचना पर डीएलएफ फेज-4 में एक कार में 70 लाख रुपये के इंजेक्शन बरामद होने के बाद सोमवार को सेक्टर-62 की सोसायटी में जांच के लिए टीम पहुंची। यहां रॉ ड्रग्स में पानी मिलाकर इंजेक्शन बनाए जा रहे थे।