श्मशान भूमि में चिता जलते ही भड़के सोसायटी के लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर 22डी सोसायटी के निवासी श्मशान भूमि से परेशान हैं। उनका कहना है कि फ्लैट खरीदते समय वहां श्मशान नहीं था। यमुना प्राधिकरण ने 2023 में भूमि स्थानांतरण का वादा किया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। धुआं फ्लैटों में घुसने से लोग भयभीत हैं। निवासी यमुना प्राधिकरण पर धरना देंगे और फ्लैट सरेंडर करने की चेतावनी दी है।

crematorium land protest yamuna city society residents insist on surrendering flats

यमुना प्राधिकरण को फ्लैट सरेंडर करने की चेतावनी

NBT न्यूज, यमुना सिटी

यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र स्थित सेक्टर 22डी सोसायटी के नजदीक बने श्मशान का विरोध तेज हो गया गया। सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि जिस समय उन्हें फ्लैट दिए गए थे। उस समय उस स्थान पर श्मशान नही था। आरोप है कि वर्ष 2023 में यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा श्मशान की भूमि को स्थानातरित करने का वादा किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नही हो सका है।

सोसायटी के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि जिस समय लोगों ने फ्लैट खरीदे थे उस समय सोसायटी के पास श्मशान की भूमि नही थी। इसके बाद सोसायटी के पास यमुना प्राधिकरण द्वारा श्मशान घाट स्थापित कर दिया। उनका कहना है कि जब भी उक्त स्थान पर किसी व्यक्ति का अंतिम संस्कार होता है तो उसका धुआं सोसायटी में बने फ्लैटों में घुस जाता है जिसके कारण लोग अशुभ मानते हुए भयभीत हो जाते हैं। उनका कहना है कि अपनी मांग को लेकर जल्द ही सोसायटी के लोग यमुना प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करेंगे । साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नही हुआ तो सोसायटी के निवासी सामूहिक रूप से अपने अपने फ्लैट यमुना प्राधिकरण को सरेंडर कर देंगे।