कनेक्शन जुड़वाने का अधिकार EE और SDO को मिला

नवभारतटाइम्स.कॉम

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब बिजली कनेक्शन कटने पर ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। एक्सईएन (EE) और एसडीओ (SDO) को सीधे री-कनेक्शन कराने का अधिकार मिल गया है। बकाया बिल भरने और औपचारिकताएं पूरी करने पर कनेक्शन तुरंत चालू हो जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार और दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

ee and sdo get power to reconnect electricity consumers to get relief

nNBT न्यूज, लखनऊ : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह राहत भरी खबर है। अब बकाया बिल या अन्य कारणों से कटे बिजली कनेक्शन को दोबारा जोड़वाने के लिए उपभोक्ताओं को ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। विभाग ने प्रक्रिया को आसान करते हुए एक्सईएन (EE) और एसडीओ (SDO) को सीधे री-कनेक्शन कराने का अधिकार दे दिया है।

नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता यदि बकाया बिल का भुगतान कर देते हैं, अन्य और आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर लेते हैं, तो उनका कनेक्शन संबंधित अधिकारी मौके पर ही या शीघ्र चालू करा सकेंगे।

इससे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार और दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। इसके लिए डिवीजन स्तर पर स्मार्ट मीटर से जुड़ी एजेंसी के प्रतिनिधि तैनात रहेंगे, जिन्हें एसडीओ-एक्सईएन के निर्देशों का भी पालन करना होगा।