बुज़ुर्ग पूर्व सैनिक और उसके पौत्र पर जानलेवा हमला, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

बिलासपुर के नुरपुर में जमीन और बिजली के तार के विवाद में एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक जग्गुराम और उनके पोते हर्ष पर जानलेवा हमला हुआ। किरायेदार बलराम और उसके साथियों ने मारपीट की। जग्गुराम को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एनएच-48 पर स्थित होटल के पीछे हुई।

elderly ex soldier and grandson attacked brutal beating in land and electricity dispute police investigating

n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर

गांव नुरपुर में जमीन और बिजली के तार हटाने के विवाद को लेकर एक 81 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व सैनिक और उनके पोते के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व सैनिक जग्गुराम ने पुलिस को बताया कि उनका एनएच-48 पर एक होटल है, जिसे उन्होंने किराये पर दिया हुआ है। होटल के पीछे की जमीन को लेकर किरायेदार बलराम उनके साथ अक्सर विवाद करता था। आरोप है कि 5 अप्रैल की शाम को बलराम ने उनके घर की बिजली काट दी। जब जग्गुराम का पोता हर्ष तार ठीक करने छत पर गया, तो आरोपी बलराम, राहुल, कुर्रा और दो अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में जग्गुराम के दोनों हाथों और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और एक दांत भी टूट गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।