निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर-12 में एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में आग लग गई। दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह एक बड़ी दुर्घटना टल गई। विभाग मामले की जांच कर रहा है।

faridabad massive fire in the basement of an under construction mall short circuit suspected

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

सेक्टर-12 स्थित एक निर्माणाधीन मॉल की बेसमेंट में रखे सामान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर आग लगी वह मॉल अभी निर्माणाधीन है और बेसमेंट में कुछ निर्माण सामग्री व अन्य सामान रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। सेक्टर 15 फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौक पर भेजी गई थी।