सेंट्रल वर्ज पर हरियाली बढ़ेगी, लगेंगी लाइट्स

नवभारतटाइम्स.कॉम

एनआईटी-3 में मस्जिद चौक से सैनिक कॉलोनी ट्रैफिक लाइट तक सड़क के सेंट्रल वर्ज का सौंदर्यीकरण होगा। नगर निगम इस पर करीब 47 लाख रुपये खर्च करेगा। सेंट्रल वर्ज की मरम्मत की जाएगी, पौधे लगाए जाएंगे और नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इससे सड़क का सौंदर्य बढ़ेगा और लोगों को सुविधा मिलेगी।

faridabads main road to shine with greenery and lights on central verge 47 lakh project

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : नगर निगम ने एनआईटी-3 स्थित मस्जिद चौक से लेकर सैनिक कॉलोनी ट्रैफिक लाइट तक सड़क के सेंट्रल वर्ज को सुधारने का फैसला किया है। इस पर करीब 47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।एनआईटी-3 स्थित मस्जिद चौक से सैनिक कॉलोनी ट्रैफिक लाइट तक जाने वाली सड़क एनआईटी क्षेत्र को गुड़गांव रोड से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस सड़क से गुजरते हैं। इस हिस्से में सड़क फोरलेन बनी हुई है। रोड पर सेंट्रल वर्ज भी बनी हुई है, लेकिन उसकी हालत खस्ता है। सेंट्रल वर्ज में लगी ग्रील कई जगह से टूटी है और बीच में कुछ जगह अवैध कट भी बने हुए हैं। इससे सड़क पर दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। निगम ने इस हिस्से में सड़क की सेंट्रल वर्ज की रिपेयरिंग करने व उसे बेहतर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेंट्रल वर्ज काे मेंटेन कर उसमें पौधे भी लगाए जाएंगे और जरूरत के हिसाब से नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे सड़क का सौंदर्य बढ़ेगा और आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम के ईएक्सईएन महेंद्र ने बताया कि इस सड़क की सेंट्रल वर्ज को बेहतर बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।