n NBT न्यूज, हथीन : सीआईए एविटी स्टाफ हथीन ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 चोरी की बाइकों को बरामद किया है। सीआईए एविटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार 23 नवम्बर 2025 को मोहित शर्मा निवासी एनआईटी फरीदाबाद की बाइक गांव गदपुरी स्थित लोटस गार्डन में शादी समारोह की पार्किंग से चोरी हो गई थी। जिस पर अज्ञात के खिलाफ थाना गदपुरी में मामला दर्ज हुआ था। एसपी के आदेश पर इस मामले की विवेचना एविटी स्टाफ हथीन सौंपी गई। स्टाफ ने सूत्रों की सूचना पर आरोपी तारिफ उर्फ आरिफ उर्फ टिमानी निवासी घोड़िया मोहल्ला रूपड़ाका, थाना उटावड़ को हथीन बाइपास से गिरफ्तार कर लिया।





