कंपनियों में काम शुरू, बढ़ी हुई सैलरी मई में मिलेगी

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में अव्यवस्था समाप्त हो गई है। श्रमिकों और प्रबंधन के बीच वेतन वृद्धि को लेकर बना तनाव खत्म हो गया है। कंपनियां उत्पादन कार्य फिर से शुरू कर रही हैं। श्रमिकों को बढ़ी हुई सैलरी मई से मिलेगी। अप्रैल की बढ़ी हुई सैलरी का भुगतान भी मई में होगा। इससे कर्मचारियों में संतोष है।

increased salary to be received in may work resumes in noida companies

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से चल रही अव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है। श्रमिकों और प्रबंधन के बीच वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर बना तनाव अब काफी हद तक समाप्त हो गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कंपनियों ने उत्पादन कार्य भी दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, श्रमिकों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर जो निर्णय लिया गया था, उसका लाभ अब उन्हें मई से मिलना शुरू होगा। अप्रैल की बढ़ी हुई सैलरी का भी मई में ही भुगतान किया जाएगा। इसके लिए कंपनियों ने श्रमिकों को लेटर भी जारी करने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर श्रमिकों में असंतोष देखा गया था। शहर में श्रमिकों के उग्र होने का मामला सामने आया था।। कई स्थानों पर कामकाज प्रभावित हुआ और उत्पादन पर भी असर पड़ा। श्रमिकों को दिए जा रहे लेटर में नई सैलरी की डिटेल, बढ़ोतरी की राशि और लागू होने की तारीख स्पष्ट रूप से बताई जा रही है। इससे कर्मचारियों में संतोष का माहौल है और वे दोबारा पूरी क्षमता के साथ काम पर लौट आए हैं। कई श्रमिकों का कहना है कि समय पर वेतन वृद्धि का निर्णय होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उद्योग प्रबंधन का भी मानना है कि श्रमिकों के साथ बेहतर समन्वय से ही उत्पादन में निरंतरता बनी रह सकती है। इसलिए भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए संवाद को और मजबूत किया जाएगा।वहीं, प्र शासनिक अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।