युवक पर चाकू से किया था हमला, दो आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला तिरखा कॉलोनी निवासी अमरजीत और अरमान ने किया। यह घटना मार्च 2026 में हुए झगड़े की रंजिश के चलते हुई। महाराणा प्रताप चौक पर भारत भूषण पर चाकू से हमला किया गया था।

knife attack youths life threatening attack in ballabgarh two accused arrested

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने के मामले में तिरखा कॉलोनी निवासी अमरजीत (23) और अरमान (19) को गिरफ्तार किया है। तिरखा कॉलोनी निवासी शीशपाल ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके बेटे भारत भूषण का मार्च 2026 में उसी इलाके के अमरजीत से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते 18 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे महाराणा प्रताप चौक, तिरखा कॉलोनी में अमरजीत और उसके दो साथियों ने भारत भूषण पर चाकू से हमला कर दिया।