सोसायटी में ऊपर की मंजिल से गिरा टाइल्स का टुकड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी 2 में सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई है। टावर बी से टाइल्स का बड़ा टुकड़ा और पत्थर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि स्कूल जा रहे बच्चे और उनके अभिभावक बाल-बाल बच गए। निवासियों का कहना है कि मेंटिनेंस चार्ज के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था लचर है। इस घटना से लोगों में रोष है।

major accident averted in gaur city 2 tiles fell from above children narrowly escaped

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : गौड़ सिटी 2 के 14वें एवेन्यू में निवासियों ने सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। सोसायटी में सोमवार को टावर बी के बाहर ओपन एरिया में टाइल्स का बड़ा टुकडा और पत्थर ऊपर की मंजिल से नीचे आ गिरे। इस दौरान स्कूल जा रहे बच्चे और उनके अभिभावक बाल-बाल बचे हैं। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे और निवासी पर टाइल्स नहीं गिरी। लोगों का आरोप है कि आए दिन लोग भी ऊपर से कुछ न कुछ फेंकते रहते हैं। लोगों का कहना है कि मोटा मेंटिनेंस चार्ज लेने के बाद भी सुविधा और सुरक्षा न के बराबर है। इस मामले की शिकायत निवासियों ने मेंटिनेंस टीम और सुरक्षा गार्ड को दी है।