पौवारी गोशाला में 3 और शेड बनेंगे

नवभारतटाइम्स.कॉम

पौवारी गांव की गोशाला की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां तीन नए शेड बनाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी कराएगी। इससे गोशाला की क्षमता एक हजार गोवंश की हो जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक माह में काम शुरू होगा। हरे चारे की व्यवस्था भी की जाएगी।

pawari gaushala expansion capacity to reach 1000 cattle with 3 new sheds and boundary wall

n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : पौवारी गांव की गोशाला की क्षमता बढ़ाई जाएगी ताकि गोवंश को बेहतर तरीके से रखा जा सके। यहां पर तीन और नए शेड बनाए जाएंगे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। पिछले साल पौवारी गांव में गोशाला शुरू हुई थी। करीब 21 बीघा की गोशाला में 500 से अधिक गोवंश हैं। अथॉरिटी ने गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने की तैयारी की है। गोशाला में तीन नए शेड बनाए जाएंगे। गोशाला के लिए आरक्षित जमीन की चारदीवारी कराई जाएगी। साथ ही परिसर में हरे चारे की व्यवस्था की जाएगी। इन निर्माण के हो जाने से गोशाला की क्षमता एक हजार गो वंश की हो जाएगी। निविदा की प्रक्रिया पूरी कर एक माह बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।