‘हर जगह लागू हो सुविधा रोड होम डिलिवरी’

नवभारतटाइम्स.कॉम

वृंदावन न्यूज पेपर वितरक असोसिएशन ने सुविधा रोड होम डिलिवरी व्यवस्था को हर जगह लागू करने की मांग की है। इस व्यवस्था में एक क्षेत्र में एक वितरक होता है और पाठक अखबार के मूल्य के अतिरिक्त हर महीने 20 रुपये पत्र वितरक को देते हैं। यह व्यवस्था लागू होने से समाचार पत्र वितरण से पलायन रुकेगा।

suvidha road home delivery distributors demand system should be implemented everywhere

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

वृंदावन न्यूज पेपर वितरक असोसिएशन ने मांग की है कि सुविधा रोड होम डिलिवरी एरिया वाइज व्यवस्था हर जगह लागू हो। अध्यक्ष राम स्वरूप ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत एक क्षेत्र में एक वितरक होता है। साथ ही अखबार मूल्य के बाद पाठक 20 रुपये हर महीने वेतन के रूप में पत्र वितरक को देते हैं। यह व्यवस्था कई जगहों पर लागू नहीं है। उन्होंने बताया कि इसको हर जगह लागू कर दिया जाए तो समाचार पत्र वितरण से पलायन को रोका जा सकता है। सोमवार को चिरैयाबाग समाचार पत्र वितरक कार्यालय पर वितरक चौपाल हुई। जिसमें कई पत्र वितरक शामिल हुए।