पत्नी-मां को अस्पताल में छोड़ जूलरी लेकर युवक लापता

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी में एक युवक अपनी बीमार मां और पत्नी को अस्पताल में छोड़कर गायब हो गया। वह घर से सोने के गहने भी ले गया। युवक ने अपनी बहन से ओटीपी पूछकर 99 हजार रुपये का गोल्ड लोन कराया। पिता ने एक अन्य युवक पर बेटे के गायब होने में हाथ होने का आरोप लगाया है।

youth absconds with jewelry after leaving wife mother at hospital also took out 99 thousand gold loan

n NBT न्यूज, रेवाड़ी

एक युवक अपनी बीमार मां व पत्नी को अस्पताल में छोड़कर अचानक लापता हो गया। वह अपने साथ घर से सोने की जूलरी भी ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव काकोड़िया के पीड़ित पिता ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा देवानंद 18 अप्रैल को मां को दवाई दिलवाने के लिए साथ ले गया था। उसके साथ पुत्रवधू भी थी। अस्पताल पहुंचकर देवानंद मां व पत्नी को वहीं छोड़कर कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। इस बीच उसने अपनी बहन को एटीएम से रुपये निकलवाने के बहाने ओटीपी पूछा। जिसके बाद बहन के पास 99 हजार रुपये गोल्ड लोन का मेसेज आया। बहन ने जब अपनी भाभी को इस बारे में बताया तो जांच करने पर पता चला कि घर से सोने की अंगूठी व झूमके गायब हैं। पिता ने कहा कि देवानंद एक कंपनी में नौकरी करने की बात कहकर सुबह घर से जाता था और शाम को आता था। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे के गायब होने में एक रघु नाम के युवक का हाथ है।